Majhi ladki bahin: महाराष्ट्र में सरकार के द्वारा मांझी लड़की बहिनी योजना के अंतर्गत पहले किस्त भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। महाराष्ट्र की महिला एवं बाल विकास मंत्री अदिती तटकरे ने कहा कि अभी तक 80 लाख से अधिक महिलाओं के खाते में राशि भेजी जा चुका है और इस बार उनके खाते में ₹3000 की राशि भेजी गई है। महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार ने मुख्यमंत्री मांझी लड़की बहिन योजना शुरू करने को लेकर ऐलान किया था और इसके तहत सरकार महिलाओं को ₹1500 देती है।
इस नई योजना का ऐलान होने के बाद राज्य की तमाम महिलाओं ने इस योजना के लिए अप्लाई किया था। अब इस योजना की पहली किस्त महिलाओं के खाते में भेज दी गई है और इस बार ₹3000 भेजी गई। महिलाओं के खाते में जुलाई और अगस्त की राशि भेजी गई है।
17 अगस्त को ट्रांसफर होगी किस्त (Majhi ladki bahin)
महिला एवं बाल विकास मंत्री अदिति तटकरे ने कहा कि अब तक 80 लाख से अधिक पात्र महिलाओं को लाभ दिया जा चुका है। मंत्री आदित्य ने कहा कि अब तक 80 लाख महिलाओं को 2 महीने की राशि ₹3000 दी जा चुकी है और शेष पात्र महिलाओं को भी डायरेक्ट इस राशि का लाभ 17 अगस्त तक मिल जाएगा।
तटकरे ने कहा कि राज्य में महिलाओं की आर्थिक स्वतंत्रता, उनके स्वास्थ्य और पोषण में सुधार और परिवार में उनकी निर्णायक भूमिका को मजबूत करने और महिलाओं को आत्मनिर्भर, आत्मनिर्भर बनाने के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग ने ‘मुख्यमंत्री माझी लड़की बहिन’ योजना लागू की है।
14 अगस्त तक 1.62 करोड़ पंजीकरण (Majhi ladki bahin)
तटकरे ने बताया कि इस योजना को महिलाओं से उत्साहपूर्ण प्रतिक्रिया मिल रही है। 14 अगस्त तक 1 करोड़ 62 लाख से ज्यादा महिलाओं का रजिस्ट्रेशन हो चुका है। सरकार ने महिलाओं के खाते में धनराशि ट्रांसफर करने से पहले खातों की जांच की थी। इसमें पता लगाया गया था कि लाडली बहनों के खाते निष्क्रिय तो नहीं हैं। महाराष्ट्र सरकार ने इस योजना में आवेदन करने के लिए अंतिम तिथि 31 अगस्त निर्धारित की है।