Kanya Vivah Yojana: गरीब बेटियों की शादी में मदद करेगी MP सरकार, इस योजना के तहत मिलेगी 50000 की राशि

Jyoti Mishra
3 Min Read

Kanya Vivah Yojana: मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा कई तरह की योजनाएं चलाई जा रही है। सभी योजनाओं के द्वारा मध्य प्रदेश के लोगों की मदद की जाती है। मध्य प्रदेश के कन्याओं की शादी में मदद देने के लिए मध्यप्रदेश सरकार के द्वारा करना विवाह योजना की शुरुआत की गई है जो की एक शानदार योजना है और यह योजना हर हाल में कन्याओं को मदद देता है।

जानें मध्य प्रदेश कन्या विवाह योजना के क्या लाभ है? (Kanya Vivah Yojana)

  • इस योजना का लाभ उसे गरीब परिवार की बेटी को दिया जाता है जो कि अपने बेटियों की शादी करने में सक्षम नहीं होते हैं।
  • पहले बेटी की शादी में सरकार द्वारा 5,0000 रुपये की एकमुश्त रकम, कन्या के नाम चेक या डिमांड ड्राफ्ट के जरिए दी जाती थी।
  • इस योजना का लाभ केवल मध्य प्रदेश की बेटियों को ही दिया जाता है और इसके लिए आपको बैंक पासबुक आधार कार्ड सभी तरह के डॉक्यूमेंट का होना आवश्यक है।
  • मध्य प्रदेश कन्या विवाह योजना की राशि बेटियों के शादी के बाद उनके जिंदगी अच्छा बनाने के लिए दिया जाता है।

एमपी मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना की पात्रता क्या है? (Kanya Vivah Yojana)

Kanya Vivah Yojana:
  1. आवेदक / लड़की मध्य प्रदेश की स्थाई निवासी होनी चाहिए।
  2. विवाह के समय कन्या की उम्र 18 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए।
  3. विवाह के समय वर की आयु 21 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए।
  4. समग्र पोर्टल पर लड़की का नाम रजिस्टर होना चाहिए।
  5. लाभ लेने वाली लड़की के माता-पिता गरीबी रेखा से नीचे आते हो।

अगर किसी लड़की का तलाक हो गया है या फिर उसके पति की मृत्यु हो गई है तो इस योजना कलम उसके दूसरी शादी के लिए दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री कन्या विवाह स्कीम के लिए आवश्यक डॉक्यूमेंट क्या है? (Kanya Vivah Yojana)


1 – लड़की का आधार कार्ड

2 – आयु के प्रमाण के लिए वर और वधू के निम्नलिखित दस्तावेजों में से कोई एक –

Also Read:Betul News: आरएसके के करोड़ों के निर्माण पर गंभीर प्रश्रचिन्ह, जिम्मेदार नहीं करा रहे जांच

3 – दूल्हा और दुल्हन के माता पिता का आय प्रमाण पत्र

4 – दूल्हा और दुल्हन का मूल निवासी प्रमाण पत्र

5 – दूल्हा और दुल्हन की समग्र ID

6 – यदि आवेदन कर्ता विधवा महिला है तो पूर्व पति की मृत्यु का प्रमाण पत्र

7 – यदि आवेदन कर्ता तलाकशुदा महिला है तो न्यायालयीन आदेश की प्रति

8 – गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले परिवारों का बीपीएल कार्ड

9 – दूल्हा और दुल्हन के दो-दो पासपोर्ट साइज फोटो

10 – वर-वधू का मोबाइल नंबर

11 – यदि आवेदक मध्य प्रदेश के तहत पंजीकृत कार्यकर्ता है प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड, तत्पश्चात् कर्मकार पंजीयन कार्ड की छायाप्रति।

Share This Article
Follow:
पिछले 4 सालों से न्यूज़ सेक्टर से जुड़ी हूँ। इस दौरान कई अलग-अलग न्यूज़ पोर्टल पर न्यूज़ लेखन का कार्य कर अनुभव प्राप्त किया हैं। मैं होशंगाबाद मीडिया, बिहार वॉइस, झारखंड खबरी, दैनिक सत्ता, यूपी लाइव न्यूज़ आदि वेबसाइटो पर खबर लिखने का अनुभव प्राप्त किया है। हमेशा से मेरा उद्देश्य लोगों के बीच सटीक और सरल भाषा में खबरें पहुंचाने का रहा है।
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *