Lakhpati Didi Yojana: मध्य प्रदेश की लाडली बहनों को सरकार बनाएगी लाडली दीदी, एमपी सरकार ने तैयार किया पूरा प्लान, जानें यहां 

Jyoti Mishra
3 Min Read
Lakhpati Didi Yojana:

IMG 20240811 WA0037

Lakhpati Didi Yojana: मध्य प्रदेश के लाडली बहनों की न्यूनतम मासिक आय निश्चित करने के बाद अब सरकार लखपति दीदी योजना पर फोकस करने लगी है। मध्य प्रदेश में लाडली बहनों को लखपति बनने के लिए राज्य सरकार के द्वारा पूरा प्लान तैयार कर लिया गया है। आईए जानते हैं राज्य सरकार ने लाडली बहनों के लिए क्या योजना तैयार किया है.

सरकार का रोडमैप (Lakhpati Didi Yojana)

लाड़ली बहनों को लखपति बनाने के लिए एमपी सरकार ने एक रोड मैप तैयार किया है। इसके तहत महिलाओं को खुद का बिजनेस, दुकान या किसी अन्य प्रकार का काम शुरू करने के लिए आर्थिक सहायता दी जाएगी।

इसके तहत महिलाओं को एक स्वयं सहायता ग्रुप  के तहत व्यवसाय बिजनेस प्लान बनाना होगा। बिजनेस प्लान बनने के बाद उस प्लान को स्वयं सहायता ग्रुप द्वारा सरकार को भेजा जाएगा।

सरकार के अधिकारी एप्लीकेशन को रिव्यू करेंगे। उसके बाद अगर एप्लीकेशन एक्सेप्ट होता है तो लखपति दीदी योजना के तहत बिना ब्याज के 5 लाख रुपए तक का लोन दिया जाएगा।

क्या है लखपति दीदी योजना

लखपति दीदी योजना एक सरकारी पहल है जिसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। इस योजना के तहत महिलाओं को स्वरोजगार और आर्थिक गतिविधियों में शामिल करके उन्हें “लखपति” बनाने का लक्ष्य रखा गया है।

आवेदन करने के लिए पात्रता (Lakhpati Didi Yojana) 

महिला होना आवश्यक है : इस योजना के तहत केवल महिलाएं ही आवेदन कर सकती हैं।

स्वयं सहायता समूह की सदस्यता : आवेदक महिला को किसी स्वयं सहायता समूह की सदस्य होनी चाहिए।

ग्रामीण क्षेत्र की निवासी : इस योजना का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को सशक्त बनाना है, इसलिए आवेदक ग्रामीण क्षेत्र से होनी चाहिए।

आयु सीमा : आवेदक की आयु 18 से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए (राज्य सरकार की नीतियों के अनुसार आयु सीमा में बदलाव हो सकता है।

Also Read:MP News: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बैंक कर्मचारियों को दी बड़ी खुशखबरी, कर दिया ये बड़ा ऐलान 

न्यूनतम शिक्षा : कुछ मामलों में न्यूनतम शिक्षा की आवश्यकता हो सकती है, लेकिन यह राज्य सरकार द्वारा निर्धारित किया जा सकता है।

आर्थिक स्थिति : प्राथमिकता उन महिलाओं को दी जा सकती है जो गरीबी रेखा से नीचे  हों, या जिनकी आर्थिक स्थिति कमजोर हो।

Share This Article
Follow:
पिछले 4 सालों से न्यूज़ सेक्टर से जुड़ी हूँ। इस दौरान कई अलग-अलग न्यूज़ पोर्टल पर न्यूज़ लेखन का कार्य कर अनुभव प्राप्त किया हैं। मैं होशंगाबाद मीडिया, बिहार वॉइस, झारखंड खबरी, दैनिक सत्ता, यूपी लाइव न्यूज़ आदि वेबसाइटो पर खबर लिखने का अनुभव प्राप्त किया है। हमेशा से मेरा उद्देश्य लोगों के बीच सटीक और सरल भाषा में खबरें पहुंचाने का रहा है।
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *