MP Agriculture: मध्य प्रदेश के किसानों के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने लिया बड़ा फैसला, किसानों को जल्द मिलेगा तोहफा

Jyoti Mishra
2 Min Read

MP Agriculture : मध्य प्रदेश अब कृषि के क्षेत्र में नंबर वन बनने वाला है और इसके लिए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने तैयारी शुरू कर दिए। डॉ मोहन यादव ने फैसला लिया है कि अब मध्य प्रदेश के 10वीं और 12वीं कक्षा में छात्रों को हॉर्टिकल्चर और कृषि से जुड़ी सभी विषयों के बारे में पढ़ाया जाएगा ताकि छात्र कृषि से जुड़ सके।

सीएम राइज स्कूलों से शुरुआत (MP Agriculture)

मुख्यमंत्री ने कहा कि कम राय स्कूलों में इन विषयों की पढ़ाई प्राथमिकता के साथ कराई जाए और वही इन कक्षाओं में संकाय व्यवस्था के स्थान पर छात्रों को अपनी रुचि और प्राथमिकता के आधार पर विषय चुनने की व्यवस्था किया जाए। आपको बता दे की उच्च शिक्षा में लागू हो चुका है और स्कूली स्तर पर भी अभी से लागू किया जाएगा।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंत्रालय में सी.एम. राइज स्कूलों के संचालन की बैठक में उक्त निर्देश दिए। जनजातीय कार्य मंत्री कुंवर विजय शाह, स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह, मुख्य सचिव वीरा राणा सहित अधिकारी उपस्थित थे।

हर विकासखंड में एक आई.टी.आई होगा

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि जनजातीय इलाकों के साथ-साथ ग्रामीण अंचल में प्राथमिकता के आधार पर CM RISE स्कूल की शुरुआत होगी और इन स्कूलों में शिक्षकों और स्टाफ के लिए जरूरी तौर पर आवास का व्यवस्था किया जाएगा। इसके साथ ही हर विकासखंड में आईटीआई की स्थापना की जाएगी।

Also Read:PM Kisan : इस रक्षाबंधन पर किसानों को मिल सकता है बड़ा तोहफा, इस दिन पीएम मोदी जारी कर सकते हैं 18वीं किस्त

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि सी.एम. राइज स्कूलों की परिवहन व्यवस्था में ई-व्हीकल्स का अधिक से अधिक इस्तेमाल किया जाए। नगरीयनिकायों में बने सी.एम. राइज स्कूलों के विद्यार्थियों के आवागमन के लिए नगरीय निकाय की नगर वाहन सेवा के अंतर्गत चल रहे वाहनों का भी उपयोग किया जाए।

Share This Article
Follow:
पिछले 4 सालों से न्यूज़ सेक्टर से जुड़ी हूँ। इस दौरान कई अलग-अलग न्यूज़ पोर्टल पर न्यूज़ लेखन का कार्य कर अनुभव प्राप्त किया हैं। मैं होशंगाबाद मीडिया, बिहार वॉइस, झारखंड खबरी, दैनिक सत्ता, यूपी लाइव न्यूज़ आदि वेबसाइटो पर खबर लिखने का अनुभव प्राप्त किया है। हमेशा से मेरा उद्देश्य लोगों के बीच सटीक और सरल भाषा में खबरें पहुंचाने का रहा है।
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *