MP IPS Transfer: मोहन सरकार ने आधी रात को 7 आईपीएस अधिकारियों का किया तबादला, इन अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी, देखें लिस्ट 

Jyoti Mishra
2 Min Read
MP IPS Transfer

IMG 20240811 WA0037

 

MP IPS Transfer: मुख्यमंत्री मोहन यादव की सरकार ने मध्य प्रदेश में देर रात आईपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर कर दिया। सात आईपीएस अधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारी दी गई है। गृह विभाग सचिव ओमप्रकाश श्रीवास्तव ने राज्यपाल के नाम से आदेश जारी कर दिया है।

 

भोपाल और इंदौर आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ को नए एसपी मिले हैं। इंदौर विशेष शाखा जोनल SP के प्रभार में भी फेरबदल किया गया है। 3 पुलिस अधीक्षक को सहायक पुलिस महानिरीक्षक पद का प्रभार सौंपा गया है। आइए जानें किसे कौन-सी जिम्मेदारी सौंपी गई है-

उप सेनानी , 35विन्न वाहिनी विसबल, मण्डला पद पर कार्यरत अरुण कुमार मिश्रा को आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW), भोपाल के पुलिस अधीक्षक पद पर तैनात किया गया है। वहीं इंदौर ईओडब्ल्यू के नए एसपी रामेश्वर सिंह यादव होंगे। वर्तमान में वह पुलिस अधीक्षक, विशेष पुलिस स्थापना, लोकयुक्त संगठन, ग्वालियर पद पर कार्यरत हैं।

इन अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी (MP IPS Transfer)

ईओडब्ल्यू भोपाल में पुलिस अधीक्षक पद पर कार्यरत राजेश मिश्रा को लोकायुक्त संगठन के विशेष पुलिस स्थापना के एसपी पद पर तैनात किया गया है।

मनु व्यास, जो लोकयुक्त संगठन के विशेष पुलिस स्थापना के एसपी हैं, उन्हें रीवा जोन के कार्यालय पुलिस महानिरीक्षक का सहायक पुलिस पद पर नियुक्त किया गया है।

राजेश सहाय को लोकायुक्त संगठन विशेष पुलिस स्थापना के एसपी पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।  जोनल पुलिस अधीक्षक, स्पेशल ब्रांच इंदौर पद पर तैनात हैं।

सव्यसचिउ सर्राफ, पुलिस अधीक्षक, विशेष पुलिस स्थापना, लोकायुक्त संगठन, इंदौर को सहायक पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय भोपाल पद पर तैनात किया गया है।

इंदौर ईओडब्ल्यू पुलिस अधिक्ष धनंजय शाह को भोपाल पुलिस मुख्यालय के सहायक पुलिस महानिरीक्षक पद पर नियुक्त किया गया है।

Also Read:MP News: एमपी के युवाओं के लिए खुशखबरी, राज्य में निकलने वाली है सरकारी नौकरी की बंपर वैकेंसी, देखें डिटेल्स 

Share This Article
Follow:
पिछले 4 सालों से न्यूज़ सेक्टर से जुड़ी हूँ। इस दौरान कई अलग-अलग न्यूज़ पोर्टल पर न्यूज़ लेखन का कार्य कर अनुभव प्राप्त किया हैं। मैं होशंगाबाद मीडिया, बिहार वॉइस, झारखंड खबरी, दैनिक सत्ता, यूपी लाइव न्यूज़ आदि वेबसाइटो पर खबर लिखने का अनुभव प्राप्त किया है। हमेशा से मेरा उद्देश्य लोगों के बीच सटीक और सरल भाषा में खबरें पहुंचाने का रहा है।
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *