MP Police Vacancy: इस महीने शुरू होगी मध्य प्रदेश पुलिस भर्ती, सामने आई बड़ी जानकारी, देखें

Jyoti Mishra
3 Min Read
MP Police Vacancy 2024

 

IMG 20240811 WA0037

MP Police Vacancy : मध्य प्रदेश में उप निरीक्षकों के लगभग 500 पदों पर भर्ती होनी है लेकिन इसको लेकर अभी भारतीय नियम तैयार नहीं किया गया है। सितंबर 2024 से आरक्षकों की भर्ती के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा प्रारंभ होने वाली है जो की 2 महीने तक चलेगी।

6 महीने लग सकता है भर्ती प्रक्रिया में समय (MP Police Vacancy 2024)

इस दौरान उप निरीक्षकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू होने के अभी असर नहीं दिख रहे हैं क्योंकि दोनों में पुलिस मुख्यालय का अमला लगेगा। यही कारण है कि पुलिस भर्ती परीक्षा नवंबर दिसंबर में हो सकता है। इस भर्ती प्रक्रिया की पूरी होने में लगभग 5 से 6 महीने का समय लग सकता है इस तरह अगर देखे तो इस साल के अंत तक भर्ती प्रक्रिया शुरू हो जाती है तो 2025 में जून तक उप निरीक्षकों की नियुक्ति हो जाएगी।

5 साल बाद हो रही है मध्य प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा (MP Police Vacancy 2024)

पुलिस मुख्यालय के अधिकारियों ने जानकारी दिया की भर्ती कर्मचारी चयन मंडल के द्वारा होगी और शारीरिक दक्षता परीक्षा पुलिस मुख्यालय द्वारा निजी एजेंसियों के माध्यम से होने वाली है। उप निरीक्षक के पदों पर 5 साल के बाद भर्ती होने वाली है।

भर्ती नियमों में भी होगा बड़ा बदलाव

भर्ती नियम में पहली बार बड़ा परिवर्तन यह किया जा रहा है कि शारीरिक दक्षता परीक्षा के अंक भी लिखित परीक्षा में जोड़कर प्रावीण्य सूची बनाई जाएगी। पहले चयन के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा में मात्र उत्तीर्ण होना अनिवार्य था।

भर्ती नियमों के संबंध में गृह विभाग से अधिसूचना जारी होने के बाद ही पुलिस मुख्यालय की ओर से भर्ती के लिए कर्मचारी चयन मंडल को प्रस्ताव भेजा जाएगा। अभी गृह विभाग प्रस्तावित नियमों का परीक्षण करा रहा है। उल्लेखनीय है कि पुलिस में आरक्षकों के सात हजार से अधिक पदों पर भी भर्ती प्रक्रिया चल रही है, जिसमें इस वर्ष अंत तक नियुक्ति होने की आशा है।

Also Read:MP News: आवारा मवेशियों को पकड़ने वालों को 10000 रुपए देगी मप्र सरकार, 2000 लोगों की कर रही भर्ती

Share This Article
Follow:
पिछले 4 सालों से न्यूज़ सेक्टर से जुड़ी हूँ। इस दौरान कई अलग-अलग न्यूज़ पोर्टल पर न्यूज़ लेखन का कार्य कर अनुभव प्राप्त किया हैं। मैं होशंगाबाद मीडिया, बिहार वॉइस, झारखंड खबरी, दैनिक सत्ता, यूपी लाइव न्यूज़ आदि वेबसाइटो पर खबर लिखने का अनुभव प्राप्त किया है। हमेशा से मेरा उद्देश्य लोगों के बीच सटीक और सरल भाषा में खबरें पहुंचाने का रहा है।
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *