MP Prasuti Sahayata Yojana 2024 : प्रेग्नेंट महिलाओं को सरकार दे रही है हजारों रुपए की सहायता राशि,जाने कैसे करें अप्लाई

Jyoti Mishra
4 Min Read

MP Prasuti Sahayata Yojana 2024 : श्रमिक परिवार की गर्भवती महिलाओं को लाभ देने के लिए मध्य प्रदेश की सरकार के द्वारा कई तरह की योजनाओं को चलाया जा रहा है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य है कि गरीब परिवार को लाभ दिया जाए और इस योजना के अंतर्गत अगर आप योग्य हैं तो आप आवेदन कर सकते हैं। इस योजना के लिए किस तरह आवेदन करना है इस बारे में आप इस आर्टिकल के जरिए जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

मध्य प्रदेश सरकार ने शुरू किया है एमपी प्रसूति योजना (MP Prasuti Sahayata Yojana 2024 )

श्रमिक परिवार की गर्भवती महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूती प्रदान करने के लिए एमपी प्रस्तुति सहायता योजना की शुरुआत की गई है। इसके तहत ₹16000 की आर्थिक सहायता राशि प्रदान किया जाता है ताकि महिलाओं को उचित स्वास्थ्य व्यवस्था के साथ अच्छा पोषण और जीवन यापन दिया जा सके।

कुछ पात्रता को पूरा करके ही आप इस योजना का लाभ उठा सकती हैं और इसके लिए आपको किसी भी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। मध्य प्रदेश सरकारी योजना को चल रही है और यह एक महत्वाकांक्षी योजना है जिसके अंतर्गत गर्भावस्था के अंतिम 3 महीने में श्रमिक महिलाओं को उनके वेतन का 50% हिस्सा आर्थिक सहायता के रूप में दिया जाता है।

इसके पश्चात प्रसव के बाद महिलाओं को चिकित्सा के दौरान लगने वाले खर्च को पूर्ण करने के लिए ₹1000 की धनराशि दी जाएगी। वहीं योजना के अंतर्गत योजना का लाभ ले रही महिला श्रमिक के पति को 15 दिनों का पितृत्व लाभ भी प्रदान किया जाएगा।

एमपी प्रसूति सहायता योजना का उद्देश्य क्या है?

संगठित क्षेत्र की जो महिलाएं मजदूरी कर रही है उसे इस योजना का लाभ दिया जाता है। कई बार ऐसा होता है उचित देखभाल नहीं होने की वजह से महिलाएं अपना जान गवा देती है।

Also Read:Government Yojana: केवल इन्ही महिलाओं को मिलेगा फ्री सिलाई मशीन, अप्लाई करने से पहले जान ले अपडेट

MP Prasuti Sahayata Yojana के लाभ और विशेषताएं क्या हैं?

प्रसूति सहायता योजना श्रमिक महिलाओं के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण योजना है जिसके तहत वित्तीय सहायता के साथ अन्य लाभ ही उन्हें मिलते हैं –

MP Prasuti Sahayata Yojana राज्य की श्रमिक महिलाओं के लिए चलाई जा रही है।


इस योजना का लाभ केवल मध्य प्रदेश राज्य की श्रमिक महिलाओं को ही दिया जाएगा।


महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान उचित स्वास्थ्य व्यवस्था और पोषण हेतु 16,000 रुपए की आर्थिक सहायता मुहैया कराई जाएगी।


गर्भावस्था के अंतिम 3 महीने में महिलाओं को उनकी मजदूरी का 50% हिस्सा आर्थिक लाभ के रूप में दिया जाएगा।


इस योजना के तहत वे महिलाएं लाभान्वित होगी जो गर्भावस्था के दौरान मजदूरी कर नहीं पाती हैं और मजदूरी न मिलने से उन्हें कोई परेशानियों का सामना करना पड़ता है।


इसके अतिरिक्त प्रसव के दौरान लगने वाले चिकित्सा खर्च हेतु सरकार ₹1000 की धनराशि हितग्राही महिलाओं को प्रदान करेगी।


ऐसी महिलाएं जो जननी सुरक्षा योजना के तहत पात्र हैं, वह भी इस योजना का लाभ उठा पाएंगी।


बता दें कि इस योजना के अंतर्गत महिला को पहली बार गर्भधारण करने पर मातृत्व वंदन योजना के अंतर्गत प्रथम और द्वितीय किस्त में ₹3000 का भुगतान किया जाएगा।


शेष राशि “श्रमिक सेवा प्रसूति सहायता योजना” के माध्यम से प्रदान महिलाओं को दी की जाएगी।

Share This Article
Follow:
पिछले 4 सालों से न्यूज़ सेक्टर से जुड़ी हूँ। इस दौरान कई अलग-अलग न्यूज़ पोर्टल पर न्यूज़ लेखन का कार्य कर अनुभव प्राप्त किया हैं। मैं होशंगाबाद मीडिया, बिहार वॉइस, झारखंड खबरी, दैनिक सत्ता, यूपी लाइव न्यूज़ आदि वेबसाइटो पर खबर लिखने का अनुभव प्राप्त किया है। हमेशा से मेरा उद्देश्य लोगों के बीच सटीक और सरल भाषा में खबरें पहुंचाने का रहा है।
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *