MP News: एमपी के हर शहर में खुलेगा शॉपिंग मॉल, लोकल प्रोडक्ट्स की बिक्री के लिए मोहन सरकार ने उठाया बड़ा कदम

Jyoti Mishra
3 Min Read
MP News:

MP News: मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा राज्य को आगे बढ़ाने के लिए तमाम तरह के कार्य किया जा रहे हैं। एमपी के विकास के लिए राज्य सरकार कई बड़े कदम उठा रही है। मध्य प्रदेश के डॉक्टर मोहन सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है और उन्होंने कहा कि अब राज्य के हर शहर में शॉपिंग मॉल बनाया जाएगा। इस मॉल में लोकल व्यवसाययों के समान को बेचा जाएगा। सबसे पहले ऐसा मॉल उज्जैन में खोला जाएगा।

भारत का पहला यूनिटी मॉल उज्जैन में खुलेगा (MP News)

डॉ मोहन यादव ने राजधानी भोपाल के मंत्रालय में कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग की योजनाओं की समीक्षा की और इस दौरान कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्य मंत्री दिलीप जायसवाल भी वहां उपस्थित थे। बैठक में बताया गया कि उज्जैन में वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडेक्ट, जीआई उत्पाद, हस्तशिल्प उत्पाद और अन्य स्थानीय उत्पादों के प्रचार और बिक्री के‍ लिए वन स्टॉप मार्केट प्लेस के रूप में यूनिटी मॉल स्थापित किया जाएगा। यह देश में अपनी तरह का प्रथम यूनिटी मॉल होगा। इस संबंध में कार्यवाही प्रचलन में है।

महिला व्यवसाइयो के लिए हर शहर में साप्ताहिक हाट का होगा संचालन 

 

मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने यह भी आदेश दिया कि भोला है और प्रदेश के अन्य जगहों पर महिला व्यवसाईयों के लिए साप्ताहिक हाट की व्यवस्था होगी। इस बैठक में मुख्यमंत्री डॉक्टर यादव ने कहा कि दोना पत्तल निर्माण जैसे छोटे उद्योग में पर्यावरण की रक्षा को ध्यान में रखते हुए प्लास्टिक के जगह पर विभिन्न वनस्पतियों के उत्पाद को प्रोत्साहित किया जाएगा।

Also Read:Crime News: छुट्टी के लिए सिर्फ 9 और 11 साल के बच्चों ने कर दिया 5 साल के मासूम का कत्ल, क्राइम शो से आया आइडिया

मध्य प्रदेश सरकार का ई-कॉमर्स पोर्टल शुरू होगा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि छोटे, घरेलू उद्योगों से जुड़े लघु व्यवसायियों को उनके उत्पाद के ऑनलाइन विक्रय की सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए कुटीर और ग्रामोद्योग विभाग प्रयास बढ़ाए। सरकार के ई-कॉमर्स पोर्टल पर काम शुरू होगा। मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा बास के उत्पादन पर भी ज्यादा जोर दिया जाएगा और बास से बनी चीजों को बेचा जाएगा।

Also Read:Betul News: बैतूल में नाग देवता की प्रतिमा तोड़ने वाले शख्स को ग्रामीणों ने दी अनोखी सजा, खुद के खर्च पर करवाएगा प्राण प्रतिष्ठा

Share This Article
Follow:
पिछले 4 सालों से न्यूज़ सेक्टर से जुड़ी हूँ। इस दौरान कई अलग-अलग न्यूज़ पोर्टल पर न्यूज़ लेखन का कार्य कर अनुभव प्राप्त किया हैं। मैं होशंगाबाद मीडिया, बिहार वॉइस, झारखंड खबरी, दैनिक सत्ता, यूपी लाइव न्यूज़ आदि वेबसाइटो पर खबर लिखने का अनुभव प्राप्त किया है। हमेशा से मेरा उद्देश्य लोगों के बीच सटीक और सरल भाषा में खबरें पहुंचाने का रहा है।
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *